सहजनवा: स्कूल वैन को बचाने के प्रयास में बोलेरो सरयू नहर में गिरी, ग्रामीणों की तत्परता से सभी श्रद्धालुओं की जान बची
हरपुर कुटामा क्षेत्र की सोनबरसा पुलिस चौकी अंतर्गत भेड़मा दुबे गांव के पास शनिवार को बड़ा सड़क हादसा टल गया। खजनी तहसील के पानापार गांव के करीब आधा दर्जन श्रद्धालु संतकबीरनगर स्थित बाछा तामेश्वरनाथ मंदिर से दर्शन कर बोलेरो से लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक स्कूल वैन को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन मोड़ा, जिससे बोलेरो पहले बिजली के पोल से टकराई।