सिमडेगा: सिमडेगा डीसी ने मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए समन्वय समिति के साथ की बैठक
सिमडेगा डीसी कंचन सिंह के द्वारा मंगलवार को 1:00 बजे समाहरणालय में मादक पदार्थों की बिक्री को शक्ति से रोक लगाने को लेकर समन्वय समिति के साथ बैठक की ।मौके पर उन्होंने कहा की सख्ती से छापेमारी अभियान चलाएं अब तक की गई कार्रवाई पर जानकारी ली तथा सभी स्कूलों के 200 मीटर की परिधि में कोटापा एक्ट का उल्लंघन ना हो ,इसके लिए रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।