देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डा बिक्रम सिंह ने कहा- 5 जून तक प्रदेश भर में बारिश की है संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक डा बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेशभर में शनिवार से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। उन्होने बताया कि 5 जून तक पहाड़ से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक अच्छी बारिश होगी. इसकी वजह से तापमान में गिरावट आएगी। साथ ही कल से हिट वेव की कंडीशन भी खत्म होगी।