देहरादून: अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के रुकने को लेकर नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा, कुछ लोगों को कार्रवाई से किया बाहर
अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के रुकने को लेकर नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि कुछ लोगों के द्वारा प्रमाण पत्र दिखाए गए थे, जिसके बाद उन्हें कार्रवाई से बाहर किया गया। शेष पर कार्रवाई जारी थी जिसमें से 54 अतिक्रमण पर कार्रवाई हो चुकी है। एनजीटी के निर्देश पर नगर निगम ने नदी किनारे बसे 89 अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की थी। लेकिन अब इस कार्रवाई पर रोक है