देहरादून: कांग्रेस के थार गाड़ी के विरोध को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने कहा, केदारनाथ धाम के स्वरूप को खतरा नहीं
कांग्रेस के थार विरोध को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक का कहना है कि केदारनाथ धाम के स्वरूप को किसी तरह का कोई खतरा नही है । उन्होंने कहा कि थार कार हेलीपेड से मंदिर तक उन लोगों के लिए है जो केदारभूमि तक जाने में त्रस्त हो साथ ही विकलांग और बुजुर्गों के लिए इमरजेंसी के हालात में थार कार का प्रयोग किया जाएगा