देहरादून: बीजेपी MLA विनोद चमोली ने देहरादून स्थित कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ की बैठक, मतगणना को लेकर दी ज़िम्मेदारी
मतगणना की तैयारियों के मद्देनजर बीजेपी विधायक विनोद चमोली ने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान विनोद चमोली ने पार्टी पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। उन्होने 4 जून को होने वाली मतगणना के लिए पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। इस दौरान उन्होने लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत का भी दावा किया है।