देहरादून: मसूरी रोड़ स्थित एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान
देहरादून की मसूरी रोड़ पर स्थित एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे रेस्टोरेंट को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल आग पर काबू पाया है। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। वहीं आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। फिल्हाल आग लगने के कारणों का अबतक पता नहीं चल पाया है।