देहरादून: जिला निर्वाचन अधिकारी डा. सोनिका ने महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज, रायपुर,देहरादून का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
जिला निर्वाचन अधिकारी डा. सोनिका ने महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज, रायपुर,देहरादून पहुंचकर मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया है। इस दौरान उन्होने अधिकारियों को व्यवस्थाओं को भारत निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुसार चाक चौबंद करने के निर्देश दिए हैं।