Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap

मुजफ्फरपुर में टावर पर चढ़कर शादी करने का जिद, प्रशासन की टीम पहुंची इतना फिट पर चढ़ा . . . . . . . #Muzaffarpur #love...

Musahri, Muzaffarpur | Apr 1, 2026

MORE NEWS

AES/JE की रोकथाम, इलाज एवं जागरूकता के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये जिलाधिकारी ने की बैठक
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
मुजफ्फरपुर 
22 जून, 2026

जिले में एईएस/जेई की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में  है।  इस बाबत जिलाधिकारी श्री कुमार गौरव ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ समाहरणालय मे बैठक की तथा आवश्यक निर्देश दिया।
बैठक में सभी अधिकारियों को अलर्ट एवं केयरफुल रहने के साथ-साथ मिशन मोड में सक्रिय एवं तत्पर होकर कार्य करने का सख्त निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि यह केवल स्वास्थ्य विभाग का दायित्व नहीं है, बल्कि सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ काम करना होगा ताकि एक भी बच्चा इस बीमारी की चपेट में न आए।

वाहन टैगिंग और एम्बुलेंस व्यवस्था सुदृढ़
----------------------
मरीजों को त्वरित इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले के सभी 373 पंचायतों में कुल 2575 वाहनों की प्रखंडवार/ पंचायतवार टैगिंग कर दी गई है ताकि लोगों को स्थानीय स्तर पर ही सरकारी खर्चे से निकटतम स्वास्थ्य केंद्र तक मरीज को त्वरित एवं सहज रूप में पहुंचाने की निशुल्क सुविधा उपलब्ध हो सके।   इन वाहनों का भुगतान सरकारी दर के अनुसार दूरी के हिसाब से ₹400 से ₹1000 तक किया जाएगा।
इसके अलावा जिले में वर्तमान में कुल 67 एम्बुलेंस कार्यरत हैं, जिन्हें पूरी तरह सक्रिय रखा गया है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रखंडवार और पंचायतवार टैग किए गए वाहनों की सूची संबंधित क्षेत्रों में उपलब्ध कराई जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल संपर्क कर मरीजों को बिना  देर किये निकटतम अस्पताल पहुंचाया जा सके।

बच्चों पर विशेष निगरानी, घर-घर सर्वे
---------------------------
एईएस का सबसे अधिक प्रभाव बच्चों पर पड़ता है, इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक स्तर पर 0 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों पर विशेष निगरानी की व्यवस्था की है। घर-घर सर्वे के माध्यम से पूरे जिले में इस आयु वर्ग के कुल 11,32,513 बच्चों का डेटा तैयार किया गया है। इनमें से 3051 बच्चों को चिन्हित कर विशेष निगरानी की जा  रही है।
 जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया है कि जिले से लेकर प्रखंड स्तर तक सभी स्वास्थ्य कर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों का प्रशिक्षण एवं क्षमता वर्धन सुनिश्चित कर अलर्ट रखें।   जिले में अब तक 25,368 अधिकारियों एवं कर्मियों का प्रशिक्षण कराया जा चुका है। साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे पंचायत स्तर पर भी कर्मियों का प्रशिक्षण सुनिश्चित करें और नियमित रूप से इसकी मॉनिटरिंग करें।

35 मामले रिपोर्टेंड, मुजफ्फरपुर के 20 मामले, सभी मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे
--------------------
बैठक में एईएस के मामलों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि अब तक कुल 35 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 20 मामले मुजफ्फरपुर जिले के हैं। अन्य मामलों में पूर्वी चंपारण के 4, सीतामढ़ी के दो, शिवहर के पांच, पश्चिम चंपारण के एक, सारण के एक, गोपालगंज के एक और समस्तीपुर के एक  मामला शामिल है। राहत की बात यह है कि सभी मरीजों का समुचित इलाज किया गया और उन्हें स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।
उन्होंने  किसी भी नये मामले की सूचना तुरंत देने और मरीज को बिना देरी के उचित उपचार उपलब्ध कराने को कहा।

कंट्रोल रूम और त्वरित सहायता की सुदृढ़ व्यवस्था
---------------------
मरीजों और उनके परिजनों को त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। सदर अस्पताल, एसकेएमसीएच और आपातकालीन संचालन केंद्र में कंट्रोल रूम 24 घंटे क्रियाशील हैं। इसके साथ ही प्रत्येक प्रखंड में भी कंट्रोल रूम गठित किए गए हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों को तुरंत सहायता मिल सके।
सदर अस्पताल का नियंत्रण कक्ष
0621-2266055
0621-2266056

SKMCH
0621-2233868

आपातकालीन संचालन केंद्र का नियंत्रण कक्ष
0621-2212007

जागरूकता अभियान अनवरत जारी
-------------------------
जिलाधिकारी ने कहा कि एईएस से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय जागरूकता है। संध्या चौपाल, प्रभात फेरी, घर-घर भ्रमण जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अब तक 1 लाख हैंडबिल और 200 स्टीकर का वितरण किया जा चुका है।
सप्ताहवार कार्यक्रम के तहत सोमवार और गुरुवार को प्रभात फेरी, मंगलवार को महादलित टोले में गृह भ्रमण, बुधवार और शुक्रवार को वीएचएसएनडी के दौरान जागरूकता कार्यक्रम, तथा शनिवार को संध्या चौपाल आयोजित की जा रही है। आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, जीविका दीदी एवं स्कूली बच्चों के माध्यम से भी जन-जागरूकता अभियान को गति दी जा रही है।बैठक मे अवगत कराया गया कि सभी 373 पंचायतों में अधिकारियों की तैनाती कर हर शनिवार को संध्या चौपाल आयोजित किया जा रहा है।  जन-जागरूकता एक प्रभावी माध्यम है, जिसके जरिए गांव-गांव तक सही जानकारी पहुंचाई जा सकती है। 

एहतियाती उपायों एवं सावधानी के बारे मे किया जा रहा जागरूक
~~~~~~~~~~~~~~~
एईएस से बचाव के लिए सतर्कता और जागरूकता बेहद जरूरी है।  अभिभावकों से आग्रह किया गया है कि बच्चों को खाली पेट न सुलाएं, उन्हें पर्याप्त पोषण दें और किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
State Health Society, Bihar 
Bihar Health Department 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

AES/JE की रोकथाम, इलाज एवं जागरूकता के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये जिलाधिकारी ने की बैठक ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~ मुजफ्फरपुर 22 जून, 2026 जिले में एईएस/जेई की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इस बाबत जिलाधिकारी श्री कुमार गौरव ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ समाहरणालय मे बैठक की तथा आवश्यक निर्देश दिया। बैठक में सभी अधिकारियों को अलर्ट एवं केयरफुल रहने के साथ-साथ मिशन मोड में सक्रिय एवं तत्पर होकर कार्य करने का सख्त निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि यह केवल स्वास्थ्य विभाग का दायित्व नहीं है, बल्कि सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ काम करना होगा ताकि एक भी बच्चा इस बीमारी की चपेट में न आए। वाहन टैगिंग और एम्बुलेंस व्यवस्था सुदृढ़ ---------------------- मरीजों को त्वरित इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले के सभी 373 पंचायतों में कुल 2575 वाहनों की प्रखंडवार/ पंचायतवार टैगिंग कर दी गई है ताकि लोगों को स्थानीय स्तर पर ही सरकारी खर्चे से निकटतम स्वास्थ्य केंद्र तक मरीज को त्वरित एवं सहज रूप में पहुंचाने की निशुल्क सुविधा उपलब्ध हो सके। इन वाहनों का भुगतान सरकारी दर के अनुसार दूरी के हिसाब से ₹400 से ₹1000 तक किया जाएगा। इसके अलावा जिले में वर्तमान में कुल 67 एम्बुलेंस कार्यरत हैं, जिन्हें पूरी तरह सक्रिय रखा गया है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रखंडवार और पंचायतवार टैग किए गए वाहनों की सूची संबंधित क्षेत्रों में उपलब्ध कराई जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल संपर्क कर मरीजों को बिना देर किये निकटतम अस्पताल पहुंचाया जा सके। बच्चों पर विशेष निगरानी, घर-घर सर्वे --------------------------- एईएस का सबसे अधिक प्रभाव बच्चों पर पड़ता है, इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक स्तर पर 0 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों पर विशेष निगरानी की व्यवस्था की है। घर-घर सर्वे के माध्यम से पूरे जिले में इस आयु वर्ग के कुल 11,32,513 बच्चों का डेटा तैयार किया गया है। इनमें से 3051 बच्चों को चिन्हित कर विशेष निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया है कि जिले से लेकर प्रखंड स्तर तक सभी स्वास्थ्य कर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों का प्रशिक्षण एवं क्षमता वर्धन सुनिश्चित कर अलर्ट रखें। जिले में अब तक 25,368 अधिकारियों एवं कर्मियों का प्रशिक्षण कराया जा चुका है। साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे पंचायत स्तर पर भी कर्मियों का प्रशिक्षण सुनिश्चित करें और नियमित रूप से इसकी मॉनिटरिंग करें। 35 मामले रिपोर्टेंड, मुजफ्फरपुर के 20 मामले, सभी मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे -------------------- बैठक में एईएस के मामलों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि अब तक कुल 35 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 20 मामले मुजफ्फरपुर जिले के हैं। अन्य मामलों में पूर्वी चंपारण के 4, सीतामढ़ी के दो, शिवहर के पांच, पश्चिम चंपारण के एक, सारण के एक, गोपालगंज के एक और समस्तीपुर के एक मामला शामिल है। राहत की बात यह है कि सभी मरीजों का समुचित इलाज किया गया और उन्हें स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होंने किसी भी नये मामले की सूचना तुरंत देने और मरीज को बिना देरी के उचित उपचार उपलब्ध कराने को कहा। कंट्रोल रूम और त्वरित सहायता की सुदृढ़ व्यवस्था --------------------- मरीजों और उनके परिजनों को त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। सदर अस्पताल, एसकेएमसीएच और आपातकालीन संचालन केंद्र में कंट्रोल रूम 24 घंटे क्रियाशील हैं। इसके साथ ही प्रत्येक प्रखंड में भी कंट्रोल रूम गठित किए गए हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों को तुरंत सहायता मिल सके। सदर अस्पताल का नियंत्रण कक्ष 0621-2266055 0621-2266056 SKMCH 0621-2233868 आपातकालीन संचालन केंद्र का नियंत्रण कक्ष 0621-2212007 जागरूकता अभियान अनवरत जारी ------------------------- जिलाधिकारी ने कहा कि एईएस से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय जागरूकता है। संध्या चौपाल, प्रभात फेरी, घर-घर भ्रमण जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अब तक 1 लाख हैंडबिल और 200 स्टीकर का वितरण किया जा चुका है। सप्ताहवार कार्यक्रम के तहत सोमवार और गुरुवार को प्रभात फेरी, मंगलवार को महादलित टोले में गृह भ्रमण, बुधवार और शुक्रवार को वीएचएसएनडी के दौरान जागरूकता कार्यक्रम, तथा शनिवार को संध्या चौपाल आयोजित की जा रही है। आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, जीविका दीदी एवं स्कूली बच्चों के माध्यम से भी जन-जागरूकता अभियान को गति दी जा रही है।बैठक मे अवगत कराया गया कि सभी 373 पंचायतों में अधिकारियों की तैनाती कर हर शनिवार को संध्या चौपाल आयोजित किया जा रहा है। जन-जागरूकता एक प्रभावी माध्यम है, जिसके जरिए गांव-गांव तक सही जानकारी पहुंचाई जा सकती है। एहतियाती उपायों एवं सावधानी के बारे मे किया जा रहा जागरूक ~~~~~~~~~~~~~~~ एईएस से बचाव के लिए सतर्कता और जागरूकता बेहद जरूरी है। अभिभावकों से आग्रह किया गया है कि बच्चों को खाली पेट न सुलाएं, उन्हें पर्याप्त पोषण दें और किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। State Health Society, Bihar Bihar Health Department Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Muzaffarpur, Bihar | Jun 22, 2026

मुजफ्फरपुर के नये जिलाधिकारी श्री कुमार गौरव ने लिया प्रभार 

विकास, जनकल्याण की योजनाओं को जनमानस तक पहुँचाने, शिक्षा, स्वास्थ्य मे गुणात्मक सुधार लाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की
~~~~~~~~~~~~~~~~~
मुजफ्फरपुर 
22 जून, 2026

नव पदस्थापित जिलाधिकारी श्री कुमार गौरव ने सोमवार पूर्वाह्न समाहरणालय पहुंचकर जिले के नये जिलाधिकारी के रूप में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन से प्रभार लिया। पदभार ग्रहण के साथ ही प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गईं और नये जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले के विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों पर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं।
प्रभार ग्रहण के बाद आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा उन्हें अपने-अपने विभागों के कार्यों और दायित्वों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से मिले, इसके लिए सभी अधिकारी पूरी निष्ठा और जवाबदेही के साथ कार्य करें।
मीडिया से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी श्री कुमार गौरव ने कहा कि उनके पूर्ववर्ती जिलाधिकारी द्वारा जिले में कई महत्वपूर्ण और सराहनीय कार्य किये गये हैं। उन कार्यों को और अधिक गति प्रदान की जाएगी तथा  सरकार की विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। 
उन्होंने जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि कानून का राज कायम रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में गुणात्मक सुधार के लिए विशेष प्रयास किये जाएंगे ताकि आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से एईएस एवं जेई जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति प्रशासन की सजगता बनाये रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि AES/JE की नियमित समीक्षा और निगरानी जारी रहेगी तथा मरीजों को त्वरित, सुगम और प्रभावी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पूर्व वर्षों की तरह इस बार भी ‘जीरो डेथ’ के लक्ष्य को कायम रखने के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वित रूप से कार्य करेंगे।
पदभार ग्रहण के उपरांत जिलाधिकारी श्री कुमार गौरव ने प्रमंडलीय आयुक्त तिरहुत  श्री गिरिवर दयाल सिंह से भी औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान प्रशासनिक विषयों पर चर्चा हुई तथा जिले के विकास और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
वहीं, प्रभार सौंपने के बाद निवर्तमान जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपने लगभग दो वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान जिले में लोकतंत्र के दो महत्वपूर्ण पर्व—लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव—शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सफलतापूर्वक संपन्न कराये गये। प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और दक्षता के साथ संपादित किया, जिसकी व्यापक सराहना हुई।
उन्होंने कहा कि इस अवधि में जिले ने बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा का भी सफलतापूर्वक सामना किया। माननीय जनप्रतिनिधियों, सम्मानित आम जनता के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य प्रभावी ढंग से संचालित किए गए, जिससे प्रभावित लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सकी।
निवर्तमान जिलाधिकारी ने जिले के औद्योगिक विकास की दिशा में किए गए प्रयासों का उल्लेख करते हुए बताया कि पारु औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए लगभग 700 एकड़ भूमि अधिग्रहण की महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। यह परियोजना आने वाले समय में जिले के औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार सृजन के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने बहुप्रतीक्षित चंदवारा पुल परियोजना की प्रगति का भी जिक्र किया। श्री सेन ने बताया कि पुल के एप्रोच पथ का निर्माण कराया गया है तथा दूसरे चरण के अंतर्गत फेज दो के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई जारी है। इसके अतिरिक्त पारु क्षेत्र में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा पुल निर्माण कार्य भी प्रगति पर है, जिससे क्षेत्रीय संपर्क और यातायात व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
अपने कार्यकाल को याद करते हुए श्री सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि जिले में विभिन्न विकास योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों के सफल क्रियान्वयन में आम जनता, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने सभी के सहयोग, विश्वास और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर की जनता का स्नेह और सहयोग उनके लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

मुजफ्फरपुर के नये जिलाधिकारी श्री कुमार गौरव ने लिया प्रभार विकास, जनकल्याण की योजनाओं को जनमानस तक पहुँचाने, शिक्षा, स्वास्थ्य मे गुणात्मक सुधार लाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की ~~~~~~~~~~~~~~~~~ मुजफ्फरपुर 22 जून, 2026 नव पदस्थापित जिलाधिकारी श्री कुमार गौरव ने सोमवार पूर्वाह्न समाहरणालय पहुंचकर जिले के नये जिलाधिकारी के रूप में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन से प्रभार लिया। पदभार ग्रहण के साथ ही प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गईं और नये जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले के विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों पर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। प्रभार ग्रहण के बाद आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा उन्हें अपने-अपने विभागों के कार्यों और दायित्वों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से मिले, इसके लिए सभी अधिकारी पूरी निष्ठा और जवाबदेही के साथ कार्य करें। मीडिया से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी श्री कुमार गौरव ने कहा कि उनके पूर्ववर्ती जिलाधिकारी द्वारा जिले में कई महत्वपूर्ण और सराहनीय कार्य किये गये हैं। उन कार्यों को और अधिक गति प्रदान की जाएगी तथा सरकार की विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि कानून का राज कायम रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में गुणात्मक सुधार के लिए विशेष प्रयास किये जाएंगे ताकि आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से एईएस एवं जेई जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति प्रशासन की सजगता बनाये रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि AES/JE की नियमित समीक्षा और निगरानी जारी रहेगी तथा मरीजों को त्वरित, सुगम और प्रभावी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पूर्व वर्षों की तरह इस बार भी ‘जीरो डेथ’ के लक्ष्य को कायम रखने के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वित रूप से कार्य करेंगे। पदभार ग्रहण के उपरांत जिलाधिकारी श्री कुमार गौरव ने प्रमंडलीय आयुक्त तिरहुत श्री गिरिवर दयाल सिंह से भी औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान प्रशासनिक विषयों पर चर्चा हुई तथा जिले के विकास और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। वहीं, प्रभार सौंपने के बाद निवर्तमान जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपने लगभग दो वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान जिले में लोकतंत्र के दो महत्वपूर्ण पर्व—लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव—शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सफलतापूर्वक संपन्न कराये गये। प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और दक्षता के साथ संपादित किया, जिसकी व्यापक सराहना हुई। उन्होंने कहा कि इस अवधि में जिले ने बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा का भी सफलतापूर्वक सामना किया। माननीय जनप्रतिनिधियों, सम्मानित आम जनता के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य प्रभावी ढंग से संचालित किए गए, जिससे प्रभावित लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सकी। निवर्तमान जिलाधिकारी ने जिले के औद्योगिक विकास की दिशा में किए गए प्रयासों का उल्लेख करते हुए बताया कि पारु औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए लगभग 700 एकड़ भूमि अधिग्रहण की महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। यह परियोजना आने वाले समय में जिले के औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार सृजन के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बहुप्रतीक्षित चंदवारा पुल परियोजना की प्रगति का भी जिक्र किया। श्री सेन ने बताया कि पुल के एप्रोच पथ का निर्माण कराया गया है तथा दूसरे चरण के अंतर्गत फेज दो के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई जारी है। इसके अतिरिक्त पारु क्षेत्र में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा पुल निर्माण कार्य भी प्रगति पर है, जिससे क्षेत्रीय संपर्क और यातायात व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। अपने कार्यकाल को याद करते हुए श्री सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि जिले में विभिन्न विकास योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों के सफल क्रियान्वयन में आम जनता, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने सभी के सहयोग, विश्वास और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर की जनता का स्नेह और सहयोग उनके लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Muzaffarpur, Bihar | Jun 22, 2026

24 जून को 17 केंद्रों पर होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, प्रशासन ने पूरी की तैयारी

सिपाही भर्ती परीक्षा में कदाचार पर सख्ती, सीसीटीवी निगरानी और कंट्रोल रूम से होगी प्रभावी निगरानी 
~~~~~~~~~~~~~~~~
मुजफ्फरपुर,
 22 जून, 2026

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार द्वारा विशेष शाखा में सिपाही पदों पर भर्ती के लिए 24 जून को मुजफ्फरपुर जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर  लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसमे 10854 अभ्यर्थी शामिल होंगे।परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी पूरी कर ली है। जिलाधिकारी श्री कुमार गौरव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कांतेश मिश्रा ने संयुक्त रूप से परीक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा पूर्वाह्न 10:00 बजे से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक आयोजित होगी। सभी अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 8:00 बजे निर्धारित किया गया है।  बैठक मे स्पष्ट किया गया कि परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पूर्व अर्थात सुबह 9:00 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा संचालन में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में स्टेटिक दंडाधिकारी सह प्रेक्षक, जोनल दंडाधिकारी सह समन्वय प्रेक्षक तथा उड़नदस्ता दंडाधिकारी की तैनाती की गई है। सभी अधिकारियों को चयन पर्षद द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
 अभ्यर्थियों को भी परीक्षा संबंधी नियमों का पालन करने की अपील की गई है।  किसी भी अभ्यर्थी को दोनों प्रश्न पत्रों की परीक्षा समाप्त होने से पहले परीक्षा केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व सभी अभ्यर्थियों की सघन एवं कड़ाई से फ्रिस्किंग की जाएगी।
परीक्षा में किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, स्मार्ट या साधारण रिस्ट वॉच सहित किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को परीक्षा कक्ष में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अतिरिक्त व्हाइटनर, इरेज़र, ब्लेड अथवा अन्य प्रतिबंधित सामग्री भी साथ रखने पर रोक लगाई गई है।   यदि किसी अभ्यर्थी के पास प्रतिबंधित सामग्री पाई जाती है तो इसे कदाचार माना जाएगा और उसके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक मे यह भी स्पष्ट किया गया  कि परीक्षा के दौरान कदाचार करने, अनुचित साधनों का प्रयोग करने अथवा परीक्षा से संबंधित भ्रामक एवं सनसनीखेज अफवाह फैलाने वाले अभ्यर्थियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे अभ्यर्थियों को वर्तमान परीक्षा के साथ-साथ भविष्य में आयोजित होने वाली अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं से भी वंचित किया जा सकता है।
परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए अत्याधुनिक व्यवस्था की गई है। सभी केंद्रों की गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत नजर रखी जाएगी। इसके अलावा परीक्षा अवधि के दौरान लाइव सीसीटीवी फीड की स्ट्रीमिंग नियंत्रण कक्ष में उपलब्ध रहेगी, जिससे सभी केंद्रों की गतिविधियों की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा सकेगी।
किसी भी विशेष अथवा अवांछनीय परिस्थिति से निपटने के लिए 24 जून को सुबह 7:00 बजे से समाहरणालय सभा कक्ष के ऊपरी तल पर जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) को बनाया गया है। उनके सहयोग के लिए अन्य अधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। जिलाधिकारी ने अभ्यर्थियों  से अपील की है कि वे परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।
17 परीक्षा केंद्र निम्नवत है-
1.महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर
2.डॉल्फिन पब्लिक स्कूल, मालीघाट, बीएमपी-6, मुजफ्फरपुर
3.आबेदा उच्च विद्यालय, पक्की सराय, मुजफ्फरपुर
4.मारवाड़ी उच्च विद्यालय, चंदवारा, मुजफ्फरपुर
5.एल.एन.टी. कॉलेज, मुजफ्फरपुर
6.रामेश्वर सिंह महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर
7.महेश प्रसाद सिंह साइंस महाविद्यालय, गोबरसही, मुजफ्फरपुर
8.आर.बी.बी.एम. महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर
9.क्राइस्ट ज्योति इंटरनेशनल विद्यालय, धर्मोदया, अस्थलिया माधोपुर, सुस्ता, मुजफ्फरपुर
10.मुखर्जी सेमिनरी, हरिसभा चौक, मुजफ्फरपुर
11.बी.पी. इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल, मीतनपुरा, नारायणपुर रोड, मुजफ्फरपुर
12.लाइसियम इंटरनेशनल स्कूल, मीतनपुरा, मुजफ्फरपुर
13.रामदयालु सिंह महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर
14.चैपमैन बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, हाथी चौक, गौशाला रोड, मुजफ्फरपुर
15.रेजोनेंस इंटरनेशनल स्कूल, खबड़ा, मुजफ्फरपुर
16.बी.बी. कॉलेजिएट, मोतीझील, मुजफ्फरपुर
17.द्वारिकानाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय, गोला, मुजफ्फरपुर।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
#Muzaffarpur

24 जून को 17 केंद्रों पर होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, प्रशासन ने पूरी की तैयारी सिपाही भर्ती परीक्षा में कदाचार पर सख्ती, सीसीटीवी निगरानी और कंट्रोल रूम से होगी प्रभावी निगरानी ~~~~~~~~~~~~~~~~ मुजफ्फरपुर, 22 जून, 2026 केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार द्वारा विशेष शाखा में सिपाही पदों पर भर्ती के लिए 24 जून को मुजफ्फरपुर जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसमे 10854 अभ्यर्थी शामिल होंगे।परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी पूरी कर ली है। जिलाधिकारी श्री कुमार गौरव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कांतेश मिश्रा ने संयुक्त रूप से परीक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा पूर्वाह्न 10:00 बजे से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक आयोजित होगी। सभी अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 8:00 बजे निर्धारित किया गया है। बैठक मे स्पष्ट किया गया कि परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पूर्व अर्थात सुबह 9:00 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा संचालन में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में स्टेटिक दंडाधिकारी सह प्रेक्षक, जोनल दंडाधिकारी सह समन्वय प्रेक्षक तथा उड़नदस्ता दंडाधिकारी की तैनाती की गई है। सभी अधिकारियों को चयन पर्षद द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। अभ्यर्थियों को भी परीक्षा संबंधी नियमों का पालन करने की अपील की गई है। किसी भी अभ्यर्थी को दोनों प्रश्न पत्रों की परीक्षा समाप्त होने से पहले परीक्षा केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व सभी अभ्यर्थियों की सघन एवं कड़ाई से फ्रिस्किंग की जाएगी। परीक्षा में किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, स्मार्ट या साधारण रिस्ट वॉच सहित किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को परीक्षा कक्ष में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अतिरिक्त व्हाइटनर, इरेज़र, ब्लेड अथवा अन्य प्रतिबंधित सामग्री भी साथ रखने पर रोक लगाई गई है। यदि किसी अभ्यर्थी के पास प्रतिबंधित सामग्री पाई जाती है तो इसे कदाचार माना जाएगा और उसके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक मे यह भी स्पष्ट किया गया कि परीक्षा के दौरान कदाचार करने, अनुचित साधनों का प्रयोग करने अथवा परीक्षा से संबंधित भ्रामक एवं सनसनीखेज अफवाह फैलाने वाले अभ्यर्थियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे अभ्यर्थियों को वर्तमान परीक्षा के साथ-साथ भविष्य में आयोजित होने वाली अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं से भी वंचित किया जा सकता है। परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए अत्याधुनिक व्यवस्था की गई है। सभी केंद्रों की गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत नजर रखी जाएगी। इसके अलावा परीक्षा अवधि के दौरान लाइव सीसीटीवी फीड की स्ट्रीमिंग नियंत्रण कक्ष में उपलब्ध रहेगी, जिससे सभी केंद्रों की गतिविधियों की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा सकेगी। किसी भी विशेष अथवा अवांछनीय परिस्थिति से निपटने के लिए 24 जून को सुबह 7:00 बजे से समाहरणालय सभा कक्ष के ऊपरी तल पर जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) को बनाया गया है। उनके सहयोग के लिए अन्य अधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। जिलाधिकारी ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। 17 परीक्षा केंद्र निम्नवत है- 1.महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर 2.डॉल्फिन पब्लिक स्कूल, मालीघाट, बीएमपी-6, मुजफ्फरपुर 3.आबेदा उच्च विद्यालय, पक्की सराय, मुजफ्फरपुर 4.मारवाड़ी उच्च विद्यालय, चंदवारा, मुजफ्फरपुर 5.एल.एन.टी. कॉलेज, मुजफ्फरपुर 6.रामेश्वर सिंह महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर 7.महेश प्रसाद सिंह साइंस महाविद्यालय, गोबरसही, मुजफ्फरपुर 8.आर.बी.बी.एम. महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर 9.क्राइस्ट ज्योति इंटरनेशनल विद्यालय, धर्मोदया, अस्थलिया माधोपुर, सुस्ता, मुजफ्फरपुर 10.मुखर्जी सेमिनरी, हरिसभा चौक, मुजफ्फरपुर 11.बी.पी. इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल, मीतनपुरा, नारायणपुर रोड, मुजफ्फरपुर 12.लाइसियम इंटरनेशनल स्कूल, मीतनपुरा, मुजफ्फरपुर 13.रामदयालु सिंह महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर 14.चैपमैन बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, हाथी चौक, गौशाला रोड, मुजफ्फरपुर 15.रेजोनेंस इंटरनेशनल स्कूल, खबड़ा, मुजफ्फरपुर 16.बी.बी. कॉलेजिएट, मोतीझील, मुजफ्फरपुर 17.द्वारिकानाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय, गोला, मुजफ्फरपुर। Information & Public Relations Department, Government of Bihar #Muzaffarpur

Muzaffarpur, Bihar | Jun 22, 2026

मुजफ्फरपुर में टावर पर चढ़कर शादी करने का जिद, प्रशासन की टीम पहुंची इतना फिट पर चढ़ा . . . . . . . #Muzaffarpur #love... - Musahri News