कांके: एसएसपी ने कोतवाली थाना सहित कई थानों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Kanke, Ranchi | May 18, 2026 कोतवाली थाना सहित कई थानों का रविवार देर रात करीब 11 बजे एसएसपी राकेश रंजन ने निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसएसपी राकेश रंजन ने निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के मुस्तैदी का जायजा लिया। बता दें कि सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने और पुलिस की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया।