सहजनवा: कुसमौल के पास डिजायर कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, भुसवल निवासी सदानंद कुमार गंभीर घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र में बांसगांव-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर कुसमौल गांव के पास शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे डिजायर कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में भुसवल गांव निवासी बाइक सवार सदानंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके साथ एक अन्य युवक भी चोटिल हुआ। कार सवार चारों लोग सुरक्षित रहे।