कोडरमा: उपायुक्त ऋतुराज ने जेपीएससी (प्रारंभिक) परीक्षा कदाचारमुक्त कराने के दिए निर्देश, की समीक्षा बैठक
आगामी 19 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं परीक्षा केंद्राधीक्षक उपस्थित रहे।