करछना: खेस्का धरवारा गांव के सामने डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार एक की मौत साथी घायल
करछना थाना क्षेत्र के खेस्का धरवारा गांव के सामने बुधवार रात को मार्ग से गुजरते समय बाइक चालक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ा। हादसे में बाइक चालक मेजा थाना क्षेत्र के भोजपूरवा भंइया गांव निवासी रमाशंकर पाल पुत्र आसाराम पाल की मौके पर मौत हो गई। जबकि साथी परिवार के ही राहुल पाल पुत्र अमरजीत पाल घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजा।