कांके: झारखंड को मिले 126 नए डॉक्टर, 22 जुलाई को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी नियुक्ति पत्र देंगे
Kanke, Ranchi | Jul 12, 2025 झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती देने और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने एक और ऐतिहासिक कदम उठाया है। 126 विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी (SMO) और 91 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।