कांके: रेडिशन ब्लू होटल में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची कैंसर समिट का उद्घाटन किया
Kanke, Ranchi | Jul 12, 2025 रेडिशन ब्लू होटल में शनिवार दोपहर करीब एक बजे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची कैंसर समिट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि कैंसर एक ऐसी जटिल बीमारी है, जो न केवल व्यक्ति के शरीर को, बल्कि पूरे परिवार की मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक स्थिरता को प्रभावित करती है।