कांके: सीसीएल सभागार में रोजगार मेला का आयोजन किया गया, पीएम ने वर्चुअल माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपा
Kanke, Ranchi | Jul 12, 2025 सीसीएल सभागार में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे रोजगार मेला का आयोजन किया गया। वर्चुअल माध्यम से पीएम मोदी ने चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रांची विधायक सीपी सिंह, कांके विधायक सुरेश बैठा और मंडल रेल प्रबंधक जसमीत सिंह बिंद्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।