बैराड़: बैराड़ में नमामि भारतम् कार्यक्रम में गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश, दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बैराड़ में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम का शुक्रवार दोपहर 2 बजे भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, संस्कार और राष्ट्रप्रेम की भावना जीवंत नजर आई। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा और देशभक्ति की भावना को अभिव्यक्त किया।