Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
सपा
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
बाढ़
Crimenews
Aap
No video available

दमोह: दमोह DFO द्वारा वन विभाग की भूमि से हटाया गया अतिक्रमण #मूकनायक #rani_damynti_deep

Damoh, Damoh | Jul 9, 2020

MORE NEWS

NEET पर पीएम मोदी का नया संदेश: 'पेपर लीक रोकना राष्ट्रीय जिम्मेदारी, परीक्षा प्रणाली में होंगे बड़े सुधार'

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जारी अपने नए वीडियो संदेश में NEET परीक्षा और पेपर लीक विवाद पर छात्रों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने के लिए केंद्र सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं छात्रों की मेहनत के साथ अन्याय हैं और इन्हें रोकना पूरे देश की जिम्मेदारी है। 

प्रधानमंत्री ने बताया कि परीक्षा सुधारों के लिए उच्च स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता इन्फोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी करेंगे। यह समिति तकनीक आधारित सुधार, परीक्षा सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के सुझाव देगी। 

अपने संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं और छात्रों से मिले सुझावों का स्वागत किया गया है तथा सरकार उन्हें गंभीरता से लागू करने की दिशा में काम कर रही है।

NEET पर पीएम मोदी का नया संदेश: 'पेपर लीक रोकना राष्ट्रीय जिम्मेदारी, परीक्षा प्रणाली में होंगे बड़े सुधार' नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जारी अपने नए वीडियो संदेश में NEET परीक्षा और पेपर लीक विवाद पर छात्रों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने के लिए केंद्र सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं छात्रों की मेहनत के साथ अन्याय हैं और इन्हें रोकना पूरे देश की जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री ने बताया कि परीक्षा सुधारों के लिए उच्च स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता इन्फोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी करेंगे। यह समिति तकनीक आधारित सुधार, परीक्षा सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के सुझाव देगी। अपने संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं और छात्रों से मिले सुझावों का स्वागत किया गया है तथा सरकार उन्हें गंभीरता से लागू करने की दिशा में काम कर रही है।

Damoh, Damoh | Jul 30, 2026

इमलाई में होटल में तोड़फोड़, दो भाइयों से मारपीट; चार पर केस, जातिसूचक गालियों का वीडियो वायरल

दमोह। देहात थाना क्षेत्र के इमलाई गांव में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात होटल में घुसकर तोड़फोड़ और दो युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में घायल शुभम और अंकित अहिरवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

होटल संचालक जोगेंद्र अहिरवार ने बताया कि रविवार शाम गांव के अशोक पटेल होटल पर सिगरेट लेने आया था। सिगरेट उपलब्ध नहीं होने पर उसने विवाद किया, जान से मारने की धमकी दी और कथित रूप से जातिसूचक गालियां दीं। इसकी शिकायत करने वे पुलिस चौकी गए थे। इसी दौरान सूचना मिली कि अशोक पटेल अपने बेटों के साथ होटल पहुंचा, तोड़फोड़ की और दोनों बेटों के साथ मारपीट कर फरार हो गया।

देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अशोक पटेल, उसके बेटे लोकेश व भानु पटेल तथा चंद्रशेखर पटेल के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।

इधर, सोमवार सुबह घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति कथित रूप से जातिसूचक गालियां देता और धमकी देता दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो की भी पुलिस जांच कर रही है।

इमलाई में होटल में तोड़फोड़, दो भाइयों से मारपीट; चार पर केस, जातिसूचक गालियों का वीडियो वायरल दमोह। देहात थाना क्षेत्र के इमलाई गांव में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात होटल में घुसकर तोड़फोड़ और दो युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में घायल शुभम और अंकित अहिरवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। होटल संचालक जोगेंद्र अहिरवार ने बताया कि रविवार शाम गांव के अशोक पटेल होटल पर सिगरेट लेने आया था। सिगरेट उपलब्ध नहीं होने पर उसने विवाद किया, जान से मारने की धमकी दी और कथित रूप से जातिसूचक गालियां दीं। इसकी शिकायत करने वे पुलिस चौकी गए थे। इसी दौरान सूचना मिली कि अशोक पटेल अपने बेटों के साथ होटल पहुंचा, तोड़फोड़ की और दोनों बेटों के साथ मारपीट कर फरार हो गया। देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अशोक पटेल, उसके बेटे लोकेश व भानु पटेल तथा चंद्रशेखर पटेल के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। इधर, सोमवार सुबह घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति कथित रूप से जातिसूचक गालियां देता और धमकी देता दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो की भी पुलिस जांच कर रही है।

Damoh, Damoh | Jul 29, 2026

जनसुनवाई में 280 आवेदनों पर हुई सुनवाई
===

            कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशो के तहत् आज कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 10 (व्यारमा) में आयोजित जनसुनवाई में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आये आवेदकों की समस्याओं को सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे एवं अपर कलेक्टर राकेश मोहन त्रिपाठी  ने सुना। इस दौरान सामान्य जनसुनवाई में 280 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।

            जनसुनवाई में 15 आधार अपडेशन एवं 180 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही जनसुनवाई के दौरान कुछ सामूहिक आवदेन भी दिए गए।

जनसुनवाई में 280 आवेदनों पर हुई सुनवाई === कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशो के तहत् आज कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 10 (व्यारमा) में आयोजित जनसुनवाई में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आये आवेदकों की समस्याओं को सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे एवं अपर कलेक्टर राकेश मोहन त्रिपाठी ने सुना। इस दौरान सामान्य जनसुनवाई में 280 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में 15 आधार अपडेशन एवं 180 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही जनसुनवाई के दौरान कुछ सामूहिक आवदेन भी दिए गए।

Damoh, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

दमोह में 'युवा संगम' रोजगार मेले की बड़ी सफलता
==
 361 युवाओं को मिला रोजगार,
==
116 हितग्राहियों को स्वरोजगार हेतु ऋण स्वीकृत
==

            भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास तथा अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन के कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशन में सोमवार को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, दमोह में "युवा संगम–रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला" आयोजित किया गया। मेले में जिले भर से बड़ी संख्या में बेरोजगार युवक-युवतियों ने भाग लेकर रोजगार एवं स्वरोजगार योजनाओं का लाभ उठाया।

            मेले में भाग लेने के लिए 562 ऑनलाइन तथा 240 ऑफलाइन सहित कुल 802 बेरोजगार युवक-युवतियों ने पंजीयन कराया। विभिन्न निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा आयोजित साक्षात्कार के माध्यम से 361 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन कर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए गए। रोजगार उपलब्ध कराने वाली प्रमुख कंपनियों में वर्धमान यार्न मंडीदीप (भोपाल), पुष्कल एग्रो इंडिया लिमिटेड, ग्रेट ऑर्गेनिक एग्रो (सागर), पुखराज हेल्थकेयर (जबलपुर), ग्रो फास्ट एग्रो इंडिया लिमिटेड, यज़ाकी इंडिया लिमिटेड (भोपाल), माई लाइफ ग्लोबल मार्केटिंग (दमोह), हैडलबर्ग मायसेम सीमेंट (नरसिंहगढ़, दमोह), आरएफएमआई ग्रुप (ग्वालियर), सिटी जॉब्स (दमोह), भारतीय जीवन बीमा निगम (दमोह) तथा सावित्री फाउंडेशन (दमोह) शामिल रहीं।

            आयोजन के उद्देश्य की जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी एल.पी. लड़िया ने बताया कि युवा संगम–रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का मुख्य उद्देश्य जिले के शिक्षित एवं प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं को एक ही मंच पर रोजगार, स्वरोजगार, अप्रेंटिसशिप, कौशल विकास तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं से जोड़ना है। उन्होंने कहा भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल मानव संसाधन तैयार करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इसी उद्देश्य से ऐसे रोजगार मेलों का नियमित आयोजन किया जा रहा है, ताकि युवाओं को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार, स्वरोजगार योजनाओं का लाभ तथा भविष्य निर्माण के लिए उचित मार्गदर्शन एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सके।

            रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार को भी बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस मेले में जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र, लीड बैंक तथा मध्यप्रदेश डे-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा 116 हितग्राहियों के स्वरोजगार प्रकरण स्वीकृत कर ऋण राशि वितरित की गई। इसके अतिरिक्त जिला अंत्यव्यवसाय, आदिम जाति कल्याण, पंचायत एवं कल्याण, श्रम विभाग तथा लीड बैंक द्वारा स्वरोजगार योजनाओं की विस्तृत जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उमंग स्वास्थ्य चिकित्सा विभाग की काउंसलर विधि गुप्ता ने 37 आवेदकों की काउंसलिंग कर मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन दिया।

            शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) दमोह द्वारा मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के अंतर्गत 5, प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप योजना के अंतर्गत 9 तथा पीएम इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत 4 आवेदकों का पंजीयन कर जॉब लेटर वितरित किए गए। वहीं आईटीआई के प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए 6 आवेदकों का ऑनलाइन पंजीयन किया गया तथा अन्य युवाओं को तकनीकी शिक्षा एवं प्रवेश संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई गई। रोजगार विभाग की करियर काउंसलिंग योजना के अंतर्गत सोनू कुमार सोनी ने प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार के विभिन्न अवसरों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।

            पंचायत एवं कल्याण विभाग द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 80 आवेदकों तथा विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को नशे के दुष्प्रभावों एवं उससे बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।

            युवा संगम रोजगार मेला यह संदेश देने में सफल रहा कि यदि शासन की योजनाओं, उद्योगों की भागीदारी और युवाओं की प्रतिभा को एक मंच पर जोड़ा जाए, तो रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं। यह आयोजन विकसित भारत, आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश और सशक्त युवा शक्ति के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

दमोह में 'युवा संगम' रोजगार मेले की बड़ी सफलता == 361 युवाओं को मिला रोजगार, == 116 हितग्राहियों को स्वरोजगार हेतु ऋण स्वीकृत == भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास तथा अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन के कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशन में सोमवार को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, दमोह में "युवा संगम–रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला" आयोजित किया गया। मेले में जिले भर से बड़ी संख्या में बेरोजगार युवक-युवतियों ने भाग लेकर रोजगार एवं स्वरोजगार योजनाओं का लाभ उठाया। मेले में भाग लेने के लिए 562 ऑनलाइन तथा 240 ऑफलाइन सहित कुल 802 बेरोजगार युवक-युवतियों ने पंजीयन कराया। विभिन्न निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा आयोजित साक्षात्कार के माध्यम से 361 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन कर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए गए। रोजगार उपलब्ध कराने वाली प्रमुख कंपनियों में वर्धमान यार्न मंडीदीप (भोपाल), पुष्कल एग्रो इंडिया लिमिटेड, ग्रेट ऑर्गेनिक एग्रो (सागर), पुखराज हेल्थकेयर (जबलपुर), ग्रो फास्ट एग्रो इंडिया लिमिटेड, यज़ाकी इंडिया लिमिटेड (भोपाल), माई लाइफ ग्लोबल मार्केटिंग (दमोह), हैडलबर्ग मायसेम सीमेंट (नरसिंहगढ़, दमोह), आरएफएमआई ग्रुप (ग्वालियर), सिटी जॉब्स (दमोह), भारतीय जीवन बीमा निगम (दमोह) तथा सावित्री फाउंडेशन (दमोह) शामिल रहीं। आयोजन के उद्देश्य की जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी एल.पी. लड़िया ने बताया कि युवा संगम–रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का मुख्य उद्देश्य जिले के शिक्षित एवं प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं को एक ही मंच पर रोजगार, स्वरोजगार, अप्रेंटिसशिप, कौशल विकास तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं से जोड़ना है। उन्होंने कहा भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल मानव संसाधन तैयार करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इसी उद्देश्य से ऐसे रोजगार मेलों का नियमित आयोजन किया जा रहा है, ताकि युवाओं को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार, स्वरोजगार योजनाओं का लाभ तथा भविष्य निर्माण के लिए उचित मार्गदर्शन एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सके। रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार को भी बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस मेले में जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र, लीड बैंक तथा मध्यप्रदेश डे-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा 116 हितग्राहियों के स्वरोजगार प्रकरण स्वीकृत कर ऋण राशि वितरित की गई। इसके अतिरिक्त जिला अंत्यव्यवसाय, आदिम जाति कल्याण, पंचायत एवं कल्याण, श्रम विभाग तथा लीड बैंक द्वारा स्वरोजगार योजनाओं की विस्तृत जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उमंग स्वास्थ्य चिकित्सा विभाग की काउंसलर विधि गुप्ता ने 37 आवेदकों की काउंसलिंग कर मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन दिया। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) दमोह द्वारा मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के अंतर्गत 5, प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप योजना के अंतर्गत 9 तथा पीएम इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत 4 आवेदकों का पंजीयन कर जॉब लेटर वितरित किए गए। वहीं आईटीआई के प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए 6 आवेदकों का ऑनलाइन पंजीयन किया गया तथा अन्य युवाओं को तकनीकी शिक्षा एवं प्रवेश संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई गई। रोजगार विभाग की करियर काउंसलिंग योजना के अंतर्गत सोनू कुमार सोनी ने प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार के विभिन्न अवसरों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। पंचायत एवं कल्याण विभाग द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 80 आवेदकों तथा विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को नशे के दुष्प्रभावों एवं उससे बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। युवा संगम रोजगार मेला यह संदेश देने में सफल रहा कि यदि शासन की योजनाओं, उद्योगों की भागीदारी और युवाओं की प्रतिभा को एक मंच पर जोड़ा जाए, तो रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं। यह आयोजन विकसित भारत, आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश और सशक्त युवा शक्ति के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Damoh, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

इमलाई में होटल में तोड़फोड़, दो भाइयों से मारपीट; चार पर केस, जातिसूचक गालियों का वीडियो वायरल

दमोह। देहात थाना क्षेत्र के इमलाई गांव में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात होटल में घुसकर तोड़फोड़ और दो युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में घायल शुभम और अंकित अहिरवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

होटल संचालक जोगेंद्र अहिरवार ने बताया कि रविवार शाम गांव के अशोक पटेल होटल पर सिगरेट लेने आया था। सिगरेट उपलब्ध नहीं होने पर उसने विवाद किया, जान से मारने की धमकी दी और कथित रूप से जातिसूचक गालियां दीं। इसकी शिकायत करने वे पुलिस चौकी गए थे। इसी दौरान सूचना मिली कि अशोक पटेल अपने बेटों के साथ होटल पहुंचा, तोड़फोड़ की और दोनों बेटों के साथ मारपीट कर फरार हो गया।

देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अशोक पटेल, उसके बेटे लोकेश व भानु पटेल तथा चंद्रशेखर पटेल के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।

इधर, सोमवार सुबह घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति कथित रूप से जातिसूचक गालियां देता और धमकी देता दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो की भी पुलिस जांच कर रही है।

इमलाई में होटल में तोड़फोड़, दो भाइयों से मारपीट; चार पर केस, जातिसूचक गालियों का वीडियो वायरल दमोह। देहात थाना क्षेत्र के इमलाई गांव में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात होटल में घुसकर तोड़फोड़ और दो युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में घायल शुभम और अंकित अहिरवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। होटल संचालक जोगेंद्र अहिरवार ने बताया कि रविवार शाम गांव के अशोक पटेल होटल पर सिगरेट लेने आया था। सिगरेट उपलब्ध नहीं होने पर उसने विवाद किया, जान से मारने की धमकी दी और कथित रूप से जातिसूचक गालियां दीं। इसकी शिकायत करने वे पुलिस चौकी गए थे। इसी दौरान सूचना मिली कि अशोक पटेल अपने बेटों के साथ होटल पहुंचा, तोड़फोड़ की और दोनों बेटों के साथ मारपीट कर फरार हो गया। देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अशोक पटेल, उसके बेटे लोकेश व भानु पटेल तथा चंद्रशेखर पटेल के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। इधर, सोमवार सुबह घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति कथित रूप से जातिसूचक गालियां देता और धमकी देता दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो की भी पुलिस जांच कर रही है।

Damoh, Damoh | Jul 28, 2026