गोहद: मालनपुर में बड़ा हादसा टला, खेतों से फैक्ट्री तक पहुंची आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
Gohad, Bhind | Apr 22, 2026 मालनपुर में बुधवार को लगभग 2 बजे खेतों में नरवाई जलाने से लगी आग देखते ही देखते विकराल हो गई और फैक्ट्री एरिया तक जा पहुंची। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि स्थानीय लोगों एवं फेक्ट्री के सैकड़ों मजदूरो के अथक प्रयास से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।