पलवल: श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने किए सात समझौते, विद्यार्थियों के लिए होगा विभिन्न परियोजनाओं पर काम
Palwal, Palwal | Jun 16, 2024 श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने विभिन्न प्रोजेक्ट के संदर्भ मे 7 प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ समझौते किए हैं। कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने कुलपति डॉ. राज नेहरू की उपस्थिति में यह इन समझौता पत्रों का आदान- प्रदान किया। सभी प्रतिष्ठानों ने विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के साथ मिल कर विद्यार्थियों के लिए परियोजनाओं पर काम करने की प्रतिबद्धता जताई है।