नाथद्वारा: नाथद्वारा में प्रखर हिंदू नेता डॉ. प्रवीण तोगड़िया का हिंदू क्रांति सेना द्वारा भव्य स्वागत
नाथद्वारा में रविवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक और प्रखर हिंदू नेता डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया का नाइटिंगेल रिसोर्ट में अखिल भारत हिंदू क्रांति सेना की ओर से पारंपरिक और भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने तिलक, माल्यार्पण और शौर्य के प्रतीक तलवार तिलक के साथ उनका अभिनंदन किया।