हरसूद: तोरनिया निवासी एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत, हरसूद के सिविल अस्पताल में हुआ पोस्ट मार्टम
Harsud, Khandwa | Sep 19, 2026 बीती रात ग्राम तोरनिया में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात में बारिश के दौरान मकान की बल्ली सरकने से टीन नीचे आ गए थे। टीन को ऊंचा उठाते समय गजेंद्र पिता श्यामलाल निवासी तोरनिया को करंट लग गया था। रात 11 बजे के लगभग परिजन गजेंद्र को लेकर संत बुखारदास बाबा सिविल अस्पताल हरसूद पहुंचे थे।