टाटीझरिया: बड़ा डहरभंगा वैष्णो देवी मंदिर के रजत जयंती महोत्सव का समापन, संस्थापक नारायण यादव सम्मानित
वैष्णो देवी मंदिर के रजत जयंती महोत्सव का समापन, संस्थापक वयोवृद्ध शिक्षक नारायण यादव सम्मानित, हवन और भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब। बड़ा डहरभंगा स्थित आदिशक्ति वैष्णो देवी मंदिर स्थापना की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती महोत्सव) भंडारे और पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गई। दो दिवसीय इस ऐतिहासिक धार्मिक अनुष्ठान से पूरा क्षेत्र भक्ति के सागर में डूबा रहा।