जहानाबाद: सिपाही भर्ती परीक्षा समाप्त होते ही जहानाबाद स्टेशन पर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़, घर लौटने की मची होड़
जहानाबाद। सिपाही भर्ती परीक्षा संपन्न होने के बाद जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थी अपने-अपने घर लौटने के लिए ट्रेन और बस पकड़ने की जल्दबाजी में स्टेशन पहुंच गए, जिससे प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर में काफी भीड़भाड़ देखी गई।