प्रतापगढ़: अनहवा गांव के पास सड़क हादसे में दो लोग हुए घायल
सुल्तानपुर जनपद के लंभुआ कस्बा निवासी श्याम सुंदर(41) तथा जयपाल(48)सोमवार दोपहर अपने रिश्तेदार के यहां दिलीपपुर बाजार गया था। वहां से वह बाइक से देर शाम घर वापस जा रहा था। रास्ते में अनहवा गांव के पास सड़क पर अचानक कुत्ता आ जाने से दोनों बाइक सहित अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों इलाज के लिए ले जाया गया।