कासगंज में महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार की दोपहर 3 बजे महाकाल बाबा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शहर के बिलराम गेट स्थित माता पथवारी मंदिर से आरती उतारकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। इस शोभायात्रा में शहर के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। बैंड-बाजों और डीजे की धुन पर शिवभक्तों ने भगवान शिव के भजनों पर जमकर नृत्य किया।