भभुआ: उजारी सिकठी गांव में आपसी विवाद के चलते 50 वर्षीय व्यक्ति को मारी गई गोली, हुई मौत
Bhabua, Kaimur | Jun 29, 2025 भभुआ थाना क्षेत्र के उजारी सिकठी गांव में आपसी विवाद को लेकर एक 50 वर्षीय व्यक्ति को गोली मार दिया जिसकी मौत हो गई। जो यह घटना रविवार की शाम लगभग 3 बजे की बताई जाती है। व्यक्ति की पहचान न्याज खान के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला एसडीपीओ शिव शंकर कुमार भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पहुंचे हुए हैं। मामले का जांच किया जा रहा है।