भभुआ: चैनपुर अस्पताल के पास दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार दो युवक घायल, सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Jun 29, 2025 चैनपुर अस्पताल के पास दो बाइक के टक्कर में एक बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना रविवार को लगभग 11:30 बजे की बताई गई। जानकारी के मुताबिक घायलों में चांद थाना क्षेत्र के अईलाय गांव निवासी स्वर्गीय भग्गू गोंड के 38 वर्षीय पुत्र राजेश गोंड तथा भगवानपुर थाना क्षेत्र के टोड़ी गांव निवासी हरिकिशून गोंड के 18 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार बताया जाता है।