भभुआ: मदुरनी गांव में सांप काटने के बाद महिला की झाड़-फूंक के दौरान हुई मौत, शव का सदर में कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Jun 29, 2025 मदुरनी गांव में सांप के काटने के बाद महिला के झाड़ फूंक के लिए दुसरे गांव ले जाया गया। जहां झाड़ फूंक के चक्कर में जान चली गई। आज रविवार को भभुआ सदर अस्पताल में सुबह 6 बजे पहुंचे परिजनों ने बताया कि चैनपुर थाना क्षेत्र के मदुरनी गांव निवासी स्वर्गीय बलिराम राम की पत्नी कुमारी कुवंर बताई जाती है। अपने घर में दो पोते के साथ में बिस्तर पर सोई हुई थी।