भभुआ: मदुरनी गांव में जहरीले सांप के काटने से एक महिला की इलाज के दौरान हुई मौत
Bhabua, Kaimur | Jun 29, 2025 मदुरनी गांव में जहरीला सांप के काटने से एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। यह घटना रविवार की रात्रि लगभग 1 बजे की बताई गई। महिला चैनपुर थाना क्षेत्र के मदुरनी गांव निवासी स्वर्गीय बलिराम राम के 50 वर्षीय पत्नी कुमारी कुंवर बताई जाती है। परिजनों ने कहा कि महिला अपने दो पोते के साथ में चौकी पर सोई हुई थी। तभी अचानक जहरीला सांप ने उसके चेहरे पर काट लिया।