सिरोही: सिरोही में नशे में धुत ट्रक चालक ने हाईवे पर किया हंगामा, लगा जाम
Sirohi, Sirohi | Jun 28, 2026 सरूपगंज थाना क्षेत्र के बनास में रविवार को शराब के नशे में धुत ट्रक चालक ने राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच ट्रक खड़ा कर हंगामा कर दिया। इससे हाईवे पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। हंगामे के दौरान चालक को मामूली चोटें आईं।