नानपारा: रुपईडीहा पुलिस ने साइबर ठगी के ₹800 वापस कराए, पीड़ित के खाते से बिना जानकारी डेबिट हुए थे रुपये
रूपईडीहा पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति को उसके 800 रुपये वापस दिलाए हैं। बहराइच जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र के बाबागंज निवासी गुलाम गौस पुत्र मो० सलीम के खाते से यह राशि बिना उनकी जानकारी के डेबिट हो गई थी। गुलाम गौस ने रूपईडीहा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर साइबर टीम रूपईडीहा ने तत्काल कार्रवाई की।