नानपारा: रुपईडीहा व्यापार मंडल चुनाव की घोषणा, अध्यक्ष समेत अन्य पदों पर 18 जनवरी 2026 को होगा मतदान
भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र नगर पंचायत कस्बा रुपईडीहा में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की रुपईडीहा इकाई के चुनाव की घोषणा की गई है। रविवार को राहुल पार्टी पैलेस में व्यापारियों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए मतदान की तारीख 18 जनवरी 2026 निर्धारित की गई।