माओवाद प्रभावित कोनगुड़ में अब कौशल से रोजगार और रोजगार से आत्मनिर्भरता की राह
कोंडागांव जिले के सुदूर ग्राम कोनगुड़ में नीति आयोग के सहयोग से आकांक्षा ग्रामीण कौशल एवं नवाचार केंद्र विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य दूरस्थ एवं वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को उद्योग आधारित कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ना है।
कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग एवं केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम ने केंद्र का अवलोकन कर प्रशिक्षण एवं रोजगार सृजन की संभावनाओं की जानकारी ली।
📌 केंद्र के प्रमुख लक्ष्य:
• प्रतिवर्ष 1,000 से 1,500 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण
• पात्र अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम 100% प्लेसमेंट का लक्ष्य
• गारमेंट उत्पादन इकाई से 300+ प्रत्यक्ष रोजगार
• युवाओं एवं पुनर्वासित व्यक्तियों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना
प्रारंभिक चरण में 100 लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें 85 महिलाएं और 4 आत्मसमर्पित व्यक्ति शामिल हैं। वहीं विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 154 पुनर्वासित माओवादी कैडरों ने शिविर का लाभ लिया, जिनमें 45 से अधिक लोगों ने प्रशिक्षण के लिए सहमति दी है।
कभी जिस कोनगुड़ में माओवादी हिंसा के कारण पहुंचना मुश्किल था, आज उसी क्षेत्र में कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर विकसित हो रहे हैं। यह बदलाव विकास, पुनर्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कोनगुड़ अब डर की नहीं, अवसर और विकास की नई कहानी लिख रहा है।
#Kondagaon #KonGud #SkillDevelopment #Employment #YouthEmpowerment AatmanirbharBharat Vikas Rehabilitation Rozgar
Kondagaon, Chhattisgarh | Aug 21, 2026