मछलीशहर: सूरजा के पूरा के पास से तमंचा और कारतूस के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
धीरज पटेल पुत्र राम अभिलाख पटेल निवासी रामपुर थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर को एक देशी तमन्चा 12 बोर व एक जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ ग्राम सूरजा के पूरा के पास से हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 0134/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई