मीरगंज थाना क्षेत्र के लासा गाँव में बीती रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर करीब पांच लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर मुख्य दरवाजे से भीतर घुसकर घर के कई कमरों का ताला तोड़ते हुए लोहे की पांच पेटियों को पीछे ले जाकर तोड़ डाले और उसमें रखे डेढ़ लाख नगद व लाखों के आभूषण चुरा ले गए।