उरई: कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड पर संविदा परिचालक ने डिपो अधिकारी पर रिश्वत मांगने का लगाया आरोप
Orai, Jalaun | Jul 23, 2026 बुधवार की शाम 6:00 बजे उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रोडवेज बस स्टैंड से जानकारी प्राप्त हुई जहां पर संविदा परिचालक ने डिपो अधिकारी पर ₹20000 रिश्वत लेने का आरोप लगाया, संविदा परिचालक ने बताया कि बिना नोटिस के उसे नौकरी से निकाल दिया और दोबारा नियुक्त करने के लिए ₹20000 मांगे वहीं परिचालक ने अधिकारियों से मामले की शिकायत की है।