बरेली: बरेली में शिव पुराण की कथा सुनने गया 6 साल का अमित, मंच के नीचे मिली लाश, मामले की जांच में जुटी पुलिस
बरेली में शिव पुराण की कथा सुनने गया छह साल का मासूम अमित अचानक लापता हो गया। देर रात उसी कथा मंच के नीचे उसका शव मिलने से धार्मिक आयोजन का माहौल मातम में बदल गया। मासूम की मौत की खबर सुनकर उसे बेटे की तरह पालने वाले फूफा विमलेश बदहवास हो गए। कैंट थाना क्षेत्र के नया मोहनपुर वार्ड नंबर-2 में कांवड़ यात्रियों के आने के बाद शिव पुराण की कथा चल रही है।