रहटगांव: टिमरनी में कलेक्टर का निरीक्षण, रहटगांव के बच्चों और जंगल क्षेत्र के ग्रामीणों की सुविधाओं पर भी जोर।
आज 3 सितंबर 4 बजे मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत टिमरनी में आयोजित क्लस्टर स्तरीय कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने छात्रावास, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, उपभोक्ता भंडार, मुक्तिधाम, माध्यमिक शाला और आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने छात्रावासों में रहने वाले बच्चों की आवास, भोजन, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।