सहाड़ा: गंगापुर में 108 एम्बुलेंस कर्मियों की सूझबूझ से अस्पताल पहुंचने से पहले एंबुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव, जच्चा
लखोला श्रीराम नगर गांव से प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला को अस्पताल ले जा रही 108 एम्बुलेंस में तैनात चिकित्सा कर्मियों की सूझबूझ से रास्ते में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। बाद में जच्चा और नवजात को गंगापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां दोनों स्वस्थ हैं।