अनूपगढ़: अनूपगढ़ के वार्ड नम्बर 17 में स्थित प्राचीन करणी माता के मंदिर में अज्ञात चोर ने की चोरी
वार्ड 17 में स्थित प्राचीन करणी माता के मंदिर में अज्ञात चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। महाराजा गंगा सिंह क्षत्रिय संस्था के अध्यक्ष हुकुम सिंह ने आज गुरुवार सुबह 9 बजे बताया कि चोर मंदिर में रखे हुए गुल्लक को तोड़कर नकदी चुराकर मौके से फरार हो गया है। चोर ने मंदिर के गर्भ ग्रह के दरवाजे को भी तोड़ने का प्रयास किया मगर वह उसमें सफल नही हो पाया।