साहिबगंज: बरहरवा-फरक्का मार्ग पर टैंकर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम किया
साहिबगंज के केंचुआ पुल के पास सीमेंट लोडेड टैंकर की चपेट में आने से 40 वर्षीय सबीर शेख की मौके पर मौत हो गई। छह दिन में दूसरी मौत से भड़के ग्रामीणों ने सड़क जाम कर तोड़फोड़ की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रण में की।