सारठ: सारठ मिडिल स्कूल के पास बिजली के खंभे में आग लगने से अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला
Sarath, Deoghar | Apr 13, 2026 सारठ मिडिल स्कूल से सटे नाश्ता दुकान के पास बिजली पोल के केबल व LT बॉक्स में सोमवार 12 बजे शॉट-सर्किट से आग लग गया और अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। हालांकि सब स्टेशन से बिजली कटवाने के बाद लोगों ने पानी का छिड़काव करके आग बुझाया व बड़ा हादसा टल गया। वहीं केबल तार का आग टपकने से 2 दुकान का तिरपाल जल गया। नाश्ता दुकान में कई स्कूली बच्चे व लोग नाश्ता कर रहे थे।