तुलसीपुर: महाराजगंज तराई में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया सपा मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन
मंगलवार 2 बजे समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के 52वां जन्मदिन को पार्टी के कार्यकर्ताओं बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समाजवादी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।इसी कड़ी में तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी पेश कर रहे डॉ भानु त्रिपाठी के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।