पोड़ी उपरोड़ा: बांगो पुलिस की कार्रवाई में दो लुटेरे गिरफ्तार, ट्रक चालक को निशाना बनाकर हुई थी करीब दस हजार रुपये की लूट
कोरबा जिले की बांगो थाना की पुलिस ने उन दो शातिर लूटेरों को गिरफ्तार कर लिया है जिन्होंने एक ट्रक चालक को डरा धमकाकर करीब दस हजार रूपये नकदी रकम की लूट कर ली थी. ट्रक चालक की शिकायत पर अपराध कायम कर पुलिस ने बिलासपुर निवासी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं जिनके पास से लूट की रकम बरामद कर ली गई हैं.