कर्वी: रैपुरा मुख्य सड़क में जोगिया बाबा के पास सरिया से लदा पिकअप पलटा, चालक हुआ घायल
रैपुरा मुख्य सड़क में जोगिया बाबा के पास मंगलवार की शाम 5 बजे सरिया से लदा पिकअप पलटने से चालक मानेंद्र सिंह पुत्र फूल सिंह नि०खजुरिहा कला घायल हो गया। मानेंद्र सिंह कर्वी से सरिया लाद कर खजुरिहा जा रहा था,तभी जोगिया बाबा के पास यह हादसा हो गया। वहीं रामनगर CHC से रेफर करने पर परिजनों ने बुधवार की दोपहर 12 बजे महेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।