भीलवाड़ा: अंतरराष्ट्रीय नशा एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस पर युवाओं को नशामुक्ति का संदेश, जागरूकता पोस्टर का विमोचन
भीलवाड़ा। नशे के खिलाफ जनजागरण को नई गति देते हुए भारत सरकार के ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय नशा एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस (26 जून) के अवसर पर आरंभ सेवा संस्थान एवं चमकता जीवन सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से "नशा नहीं, भविष्य चुनो" विषय पर जनजागरूकता पोस्टर विमोचन।