कालपी: कालपी तहसील क्षेत्र में अवैध खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, एक जेसीबी सीज, 2 ट्रैक्टर पकड़े गए, 36 हजार का जुर्माना
Kalpi, Jalaun | Jun 2, 2026 मंगलवार सुबह 10 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि कालपी तहसील क्षेत्र के ग्राम तिरही में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर प्रशासन ने छापेमारी कर एक जेसीबी मशीन पकड़कर सीज कर दी, जबकि खनन में लगे ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए। वही महिमा विकासखंड क्षेत्र के एक गांव में अवैध मिट्टी खनन में पकड़े गए दो ट्रैक्टरों पर 18-18 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।