पिछोर: विधायक के पुत्र राकेश लोधी जी के जन्मदिन पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरण
पिछोर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज शनिवार दोपहर लगभग 12:30 बजे क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी जी के बड़े पुत्र राकेश लोधी जी के जन्मदिन के उपलक्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भैया राकेश लोधी जी के साथ अस्पताल में पहुंचकर मरीजों को फल वितरण किया और मरीजों से हाल-चाल भी जाना। ऐसे विधायक जो हमेशा जनता के बीच में हर सुख दुख में साथ रहते हैं।