पिंड्रा: चौबेपुर में मंदिर से 20 किलो का घंटा चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, पुजारी ने चोर को पकड़ा
वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के रामलला मंदिर में घंटा चोरी का मामला सामने आया। शुक्रवार को चोर ने 20 किलो का घंटा चुराया, जिसका वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। रविवार को दोबारा चोरी की नीयत से पहुंचा तो पुजारी ने उसे पहचान लिया और ग्रामीणों की मदद से चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। चौबेपुर थाने की पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुट गई है।